रुदायन गुन्नौर के मदिरो के एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत

बिसौलीl सांसद डा संघमित्रा मौर्य के प्रस्ताव पर पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत नगर के गंवा देवत मंदिर तथा रुदायन नगर के प्राचीन दुर्गा देवी भवन मंदिर पर सौंदर्यकर्ण एवम विकास हेतु योगी सरकार ने एक एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।जिसके लिए पर्यटन निगम के सिविल इंजीनियर रवि यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर सर्वे रिपोर्ट तैयार की।


यहां बता दे की नगर के प्राचीन गंवादेवत मंदिर के विकास हेतु भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने तथा रुदायन नगर के प्राचीन शक्तिपीठ दुर्गा देवी भवन मंदिर के विकास हेतु मंदिर कमेटी अध्यक्ष सचिन जौहरी ने सांसद डा संघमित्रा मौर्य से अनुरोध किया था।जिस पर अक्टूबर माह में सांसद डा संघमित्रा मौर्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवम पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह से इन तीर्थ स्थानों के पर्यटन विकास हेतु धनराशि आवंटित स्वीकृत करने का अनुरोध किया था।जिस पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बरेली मंडल बृजपाल सिंह एवम मनीष सिंह के माध्यम से शासन को प्रस्ताव आंगणक अनुमानित लागत का भैजा गया था।जिसे विभागीय मंत्री जयवीर सिंह एवम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृत कर दोनो स्थानों के विकास व सौंदरकर्ण हेतु सात दिसंबर को एक एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर इनको पर्यटन स्थल के रूप में घोषित कर दिया। और कार्यदाई संस्था के रूप में पर्यटन निगम को चयनित किया है।


आज चौदह दिसंबर को कार्यदाई संस्था पर्यटन निगम के सिविल इंजीनियर रवि यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सर्वे कर भौतिक निरीक्षण किया।सिविल इंजीनियर रवि यादव ने बताया की बह बीस दिसंबर तक डी पी आर तैयार कर शासन को भेज देंगे और टेंडर उपरांत निर्माण शुरू हो जाएगा


इनसेट
प्राचीन शक्तिपीठ दुर्गा देवी भवन मंदिर रुदायन पर करीब चार हजार स्क्वायर स्टोन वर्क गेट का निर्माण पार्क एवम बेंच निर्माण तथा दो कमरे और एक हाल का निर्माण होगा।
जबकि गंवा देवत मंदिर बिसौली पर ग्राउंड स्टोन वर्क परक्रमा मार्ग टायलेट ब्लॉक दो कमरे और एक हाल पर्यटन विकास हेतु बनाया जायेगा।


इनसेट
पर्यटन निगम के सिविल इंजीनियर के स्थलीय निरीक्षण के समय सांसद प्रतिनिधि सनावीर पाल भाजपा नेत्री सरिता वार्ष्णेय धीरेंद्र भट्ट विनीत वार्ष्णेय विभु शर्मा तथा रुदायन में दुर्गा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सचिन जौहरी अरविंद चौधरी राहुल प्रताप सिंह जीवनदत्त शर्मा प्रकाश चंद्र पालीवाल मुनीश पुजारी पदम गुप्ता राजू अत्रि अमन गुप्ता मुकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button