सराहनीय है आशा बहुओं की मेहनत – हयारण

सूरतगंज बाराबंकी। ग्रामीण अंचल में गरीब,कमजोर,बुजुर्ग महिलाओं को सही इलाज दिलाने में आशा बहुओं की भूमिका सदा से सरहनीय रही है उक्त उद्गार शुक्रवार को सूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आशा सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण ने व्यक्त किया। आगे उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का काम आशा बहुओं के द्वारा ही संभव हो सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज के नवागत प्रभारी अधीक्षक राजर्षि त्रिपाठी ने कहा आशा बहुएं स्वास्थ्य विभाग के रीढ़ की हड्डी की तरह काम कर रही हैं जिसे किसी भी कीमत पर नकारा नहीं जा सकता है। सम्मेलन में स्वास्थ्य के प्रति अच्छा कार्य करने वाली खलसापुर की आशा वन्दना गुप्ता को प्रथम, दुर्गापुर की आशा नीलम को द्वतीय और खलसापुर की आशा ममता को तृतीय पुरस्कार देकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरतगंज सुशील वर्मा, भाजपा मंत्री सूरतगंज राजीव शुक्ला राजू,भाजपा नेता विजय कुमार सिंह एडवोकेट,सूरतगंज प्रधान प्रतिनिधि अरविन्द कुमार गुड्डू,भाजपा सूरतगंज उपाध्यक्ष सुनील वर्मा,आशा नीलम सिंह,सावित्री देवी सहित अनेकों स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button