लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा को एक और झटका

जहांगीराबाद। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बुलंदशहर में बड़ा झटका लगा है। सपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत हिमांचल सिंह ने अपने पद व पार्टी की सदस्यता से इंटरनेट मीडिया पर इस्तीफा दिया है।

नगर के मोहल्ला आहनग्रान निवासी अजीत हिमांचल सिंह लगातार दो बार समाजवादी पार्टी के सिंबल से नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं। उनके पिता चौ.हिमांचल सिंह पूर्व में नगर पालिकाध्यक्ष रहे थे। उन्होंने अपने स्वास्थ्य और निजी कारणों का हवाला देते हुए पद व सदस्यता से त्याग पत्र देने की बात कही है।

सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष अजीत हिमांचल सिंह ने इस्तीफा अभी उनके पास नहीं भेजा है। मामले से पार्टी के पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। सपा ने उत्तर प्रदेश में दो और प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर लोकसभा सीट से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को टिकट दिया है।

कौशांबी लोकसभा सीट पर 2019 में भाजपा के विनोद कुमार सोनकर ने जीत दर्ज की थी। एक बार फिर भाजपा ने विनोद सोनकर पर दांव लगाया है। वहीं, कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा के विजय कुमार दुबे ने जीत दर्ज की थी।

Related Articles

Back to top button