अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जनता दर्शन और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

अमेठी। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन जनता की समस्याओं का निवारण और कांग्रेस संगठन की मजबूती पर ध्यान केंद्रित किया। सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने जरूरतमंद लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

इसके बाद, 11:30 बजे, सांसद जी जवाहर नवोदय विद्यालय, गौरीगंज में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं का योगदान राष्ट्र निर्माण में अत्यधिक महत्वपूर्ण है और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना चाहिए।

दोपहर 2:00 बजे, राजीव गांधी सभागार, केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज में संसदीय क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में सांसद किशोरी लाल जी ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए उनके विचार और सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि संगठन को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय रूप से काम करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है।

अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी मंडल अध्यक्षों को पार्टी की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि आपके सुझावों पर ही संगठन और विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने माननीय सांसद किशोरी लाल शर्मा जी की सराहना करते हुए कहा कि वे देश के उन गिने-चुने सांसदों में से एक हैं, जो अपने क्षेत्र में सबसे अधिक समय व्यतीत करते हैं और जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हैं।

बैठक में संसदीय क्षेत्र के 45 मंडल अध्यक्षों में से 39 अध्यक्ष उपस्थित रहे। अंत में, सांसद जी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बैठकों में 100% उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि “बैठकों से सत्संग की भांति बुद्धि बढ़ती है,” इसलिए सभी को इसमें सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

बैठक में प्रमुख रूप से पवन दुवे, रामचरन कोरी, राधेश्याम यादव, हुबलाल पासी, नवी बक्स, रविंद्र सिंह, रामदेव पांडेय, बंटी सिंह, राजू गूजर, शैलेश मौर्य, विनय सिंह, अमीन अहमद और रविंद्र तिवारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button