अमेठी में सपाइयों ने मनाया डिंपल यादव का जन्म-दिन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव की धर्मपत्नी एवं कन्नौज सांसद डिंपल यादव का 43वां जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सपाइयों ने केक काटा और मिठाई बांट कर बधाई दी। अमेठी जिले में स्थित गौरीगंज में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सांसद डिंपल यादव का 46 वां जन्मदिन मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने साथियों के साथ केक काटा। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राजनीति में बिना शोरशराबा किए महिलाओं के मुद्दों को उठा रही हैं। सपा के विधानसभा अध्यक्ष जगदीशपुर सोनू अंसारी ने डिंपल यादव का जन्म-दिन केक काटकर मनाया उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रही लड़कियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार उनकी बड़ी योजना सपा सरकार में ही थी, सपा कार्यकर्ताओ ने 2024 मे इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनाने का संकल्प लिया।

सपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष मीना सिंह ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मिठाइयां बांट कर डिंपल यादव के दीर्घायु होने और स्वस्थ रहने की दुआ मांगी। मीना सिंह ने कहा कि उन्होंने संसद के भीतर महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ी है और महिला मुद्दों को मुखरता से उठाया है। सपा के जुझारू नेता जावेद खान ने सिंहपुर में अपने साथियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने केक काटकर सभी को खिलाया। इसके बाद उन्होंने आर्मी दिवस पर सभी को बधाई दी। इस मौके पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता और जनमानस मौजूद रहा।
वहीं गौरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डिंपल यादव के जन्मदिन मनाने में राम केवल यादव, चंद्रशेखर यादव जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र यादव, दीपू तिवारी, मुकेश विश्वकर्मा, ओम प्रकाश, अनिल यादव, रोहित बाल्मीकि, दिनेश कुमार, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button