अंबाला नारायणगढ़ हाईवे पर बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत

अंबाला। अंबाला में आज दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 20 यात्री घायल हुए हैं। दरअसल, सहकारी समिति की बस नारायणगढ़ से अंबाला आ रही थी। इसी दौरान बस दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई।

बस और टिप्पर में हुई जोरदार भिड़ंत
बस की टिप्पर से जोरदार टक्कर हुई। इस भीषण हादसे में बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। वहीं, बाकियों का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अंबाला नारायणगढ़ हाईवे पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक यह हादसा, पंजोखरा थाने से कुछ दूरी पर अंबाला नारायणगढ़ हाईवे पर हुआ है। बस में सवार कुछ यात्री अंबाला शहर एचटेट की परीक्षा देने आ रहे थे। वहीं, बस में कुल 50 यात्री सवार थे, जिसमें 20 लोग घायल हुए हैं।

घायलों में ये लोग हैं शामिल
घायलों में मनदीप, पलक, 60 वर्षीय कृष्णा, सोनीपत जाने के लिए नारायणगढ़ से निकली सोनिया, नारायणगढ़ से दवा लेकर वापस लौट रहीफौजा, अंबाला शहर में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा देने आ रही कोमल, ढाई वर्षीय बच्ची टिशु व अन्य शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button