अखि‍लेश ने कहा- भाजपा राज में ये है भला कैसा अमृतकाल

लखनऊ। क‍िसान आंदोलन को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखि‍लेश यादव ने भाजपा सरकार पर न‍िशाना साधा है। अखि‍लेश ने कहा, “किसानों के आंदोलन को खत्म करने के लिए कीलों से लेकर न जाने कितनी दीवारें खड़ी की गई। दिल्ली की सरकार जानबूझकर किसानों की आवाज दबाना चाहती है।”

अखि‍लेश यादव ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर ल‍िखा, ‘भाजपा राज में ये है भला कैसा अमृतकाल, किसानों पर आंसू गैस के गोलों की बौछार। धिक्कार! धिक्कार!! धिक्कार!!!”

द‍िल्‍ली कूच कर रहे क‍िसान

बता दें, पंजाब, हरियाणा के किसान ‘दिल्ली चलो 2.0’ के नारे के साथ एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। सरकार और किसानों के बीच लंबी बातचीत चली, लेकिन नतीजा बेअसर निकला और किसान ट्रैक्टर और ट्राली के साथ दिल्ली पहुंच रहे हैं।

इस बार ‘दिल्ली चलो’ मोर्चे का नेतृत्व किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के बैनल तले 250 किसान संघों के जरिए किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (BKU) फार्म यूनियन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल है। इस यूनियन के नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल हैं।

क‍िसान मजदूर मोर्चा भी प्रदर्शन में शाम‍िल     

किसान मजदूर मोर्चा भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। इस संगठन में 18 किसान समूह हैं। पंजाब स्थित किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंढेर इस संगठन के नेता हैं। यह संगठन साल 2020 में विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं था।

Related Articles

Back to top button