कोहरे की वजह से हवाई यातायात प्रभावित

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को फिर से कोल्ड डे घोषित किया गया। यहां पर अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली में घने कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। पालम में सबसे ज्यादा कम दृश्यता देखी गई। यहां पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 1000 मीटर था। वहीं सफदरजंग में सुबह आठ बजे दृश्यता का स्तर 500 मीटर रहा। भारतीय रेलवे के अनुसार उत्तर भारत में दिल्ली से चलने वाली करीब 14 ट्रेनों में देरी हुई। वहीं दिल्ली पहुचने वाली ट्रेन छह घंटे की देरी से पहुंची।

कोहरे की वजह से हवाई यातायात प्रभावित
कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह 8 बजे करीब 30 फ्लाइट्स में देरी हुई। हालांकि हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार में पीएम 2.5 का स्तर बहुत खराब श्रेणी में रहा। यहां पर एक्यूआई 346 रहा। वहीं पीएम 10 का स्तर भी खराब श्रेणी में रहा।

Related Articles

Back to top button