जिला कृषि अधिकारी ने दद्दन व विनीत को किया सम्मानित

सूरतगंज बाराबंकी। गुरुवार को ब्लाक मसौली के रफी अहमद मेमोरियल स्कूल में सौभाग्य फाउंडेशन चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान, आई.ए.एम.जयपुर द्वारा 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में सैकड़ों किसानों को जैविक खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि के विद्वानों द्वारा किसानों को कृषि संबंधित अनेकों प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं। फाउंडेशन द्वारा ईमानदारी के साथ किसानों की सेवा कर रहे भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के फतेहपुर तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह व महामंत्री विनीत सिंह को जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान किसान नेता दद्दन सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए किसानों से रासायनिक खेती छोड़कर आर्गेनिक जैविक खेती करने की अपील की। जिसका मौजूद किसानों ने समर्थन भी किया।

Related Articles

Back to top button