अग्निवीर बन अभिषेक ने नगर का नाम किया रोशन

सूरतगंज बाराबंकी। नगर पंचायत फतेहपुर के मोहल्ला नालापार दक्षिणी निवासी अभिषेक यादव पुत्र अवधेश यादव ने अग्निवीर भारतीय नौसेना में चयनित होकर परिवार व नगरवासियों का मान बढ़ाया है। एक ओर जहां उनकी इस सफलता से परिवारजनो में खुशी का माहौल है तो वही दूसरी ओर अभिषेक ने बताया कि उनकी हाईस्कूल की पढ़ाई सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कालेज फतेहपुर व इण्टरमीडिएट राजकीय इण्टर कालेज बाराबंकी से हुई है। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों के साथ कस्बे की दीक्षा फिजिकल एकेडमी एवं ट्रेनर शेखर के मार्गदर्शन को दिया है। अभिषेक ने बताया कि उनकी बचपन से भारतीय सेवा में जाने की उनकी इच्छा थी जो अग्नि वीर योजना के तहत सफल हुई है। आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्र के हर व्यक्ति को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए। उनकी सफलता पर समाजसेवी दुर्गेश सिंह सहित नगर के सैकड़ो लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button