इस चुनाव के बाद वन नेशन वन इलेक्शन की व्यवस्था भारत में कर दिया जाएगा: रक्षा मंत्री

रामकोला,कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करती है,वही विपक्षी पार्टियां राष्ट्र को चिंता नहीं करते परिवार की चिंता करते है।

उक्त बाते वृहस्पतिवार को नगर पंचायत रामकोला के जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान में भाजपा प्रत्यासी विजय दुबे के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवम् भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही।

लोगो को सम्बोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा की आज के 15 दिन पहले  आंध्र प्रदेश की सभा को संबोधित करने के बाद नीचे उतर रहा था तभी पैर में चोट लगी डॉक्टरों ने कहा कि आराम करिए लेकिन मैं भाजपा को 400 पार कराकर ही आराम करूंगा।मेरा,मेरी पार्टी और और प्रधानमंत्री का मानना है कि बार बार चुनाव होना अच्छी बात नही है इस लोकसभा के चुनाव के बाद वन नेशन वन इलेक्शन की व्यवस्था भारत में कर दिया जायेगा। रक्षा मंत्री ने आगे कहा की रामकोला के रहने वाले लोग विदेश में होंगे आप उनसे पूछिएगा भारत के लोगों के प्रति आज के 10 साल पहले किस तरह का भाव हैं आज वो भाव बदल गया है।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मुझे विचार व्यक्त करने का मौका संयुक्त राष्ट्र संघ में भी मैं पहले देखा था कि हम लोग भाषण देने के लिए भारत के लोग खड़े होते हमारी बातों कोई इतनी गंभीरता पूर्वक सुनाता लेकिन आज वह विचार बदल गया,आज हमारे कट्टर दुश्मन पाकिस्तान के सांसद भी मेंबर ऑफ पार्लियामेंट के खड़े होकर हमारा गुणगान करते है,वे भी मानते हैं हम विश्व की महाशक्ति बन रहे लेकिन देश की कांग्रेस और सपा मानने को तैयार नही है।

आपको जानकर खुशी होगी 8 वर्षों के अंदर मोदी जी ने ऐसा कर दिया की देश अर्थवेवस्था विश्व में 11 वे स्थान से 5 वे स्थान पर आ गई है और 2027 तक तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।मैं गणित का विद्यार्थी रहा हूं इसलिए इस गणित को समझता हूं 2047 तक भारत विकसित देश बनेगा और 2070 तक  टॉप वन हो जाएगा। पहले देश मे आतंकी हमले होते थे लेकिन अब समय बदल गया हैं पड़ोसी मुल्क भी समझ गया है कि भारत शक्तिशाली राष्ट्र बन गया जो सीमा के इस पार और उस पार भी मार सकता है,भारत के अंदर आपको मालूम है ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे और ब्रह्मोस मिसाइल केवल भारत की रक्षा के लिए नहीं अपने दोस्त देशों के की रक्षा करेगा। कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस की  हालत कितनी पतली हो गई है कि मुझे बताने की जरूरत नहीं आप लोग जानते हैं 10 साल के बाद अपने घर के बच्चों से पूछेंगे तो वो कहेंगे कि कौन कांग्रेस? समाजवादी पार्टी समाप्त हो जाएगी और कांग्रेस डायनासोर की तरह पुरी तरह विलुप्त हो जाएगी इसमें सिर्फ 5 से 10 साल में सामने आएगा।मंदिर के बारे में कहा की  प्रधानमंत्री मोदी जी ने धर्माचार्यों के मार्गदर्शन में भगवान राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा कर दी और अयोध्या की धरती पर मंदिर बनकर खड़ा हो गया,भगवान राम टेंट से अपने भव्य महल में विराजमान हो गए है,राम राज्य आगया है।

तीन तलक पर बोलते हुए कहा की हिंदू या  मुसलमान बेटी होगी उसके ऊपर कोई जुल्म होगा सरकार बने या भाड़ में जाए भारतीय जनता पार्टी साथ खड़ी खड़ी रहेगी।उत्तर प्रदेश सरकार के काम काज पर बोलते हुए कहा की मैं जानता हूं बदमाशों को गर्मी के दिन दिन में भी शिमला की ठंड का एहसास करने का काम उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी ने किया तो योगी जी ने किया।हम गरीबी के आधार पर आरक्षण को मानते है लेकिन धर्म के नाम पर आरक्षण नही देंगे।समाजवादी पार्टी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा की सपा की साईकिल का चेन 2014 ने उत्तर गया 2017 में नहीं चढ़ा, 2019 में 2022 में फिर नहीं चढ़ा फिर 2024 में भी नहीं चढ़ेगा और इसी तरह सपा समाप्त हो जाएगी।राजनाथ सिंह ने आगे कहा की जब यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच हमारे देश के छात्र फंसे थे तो उनके माता-पिता के आह्वान पर हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति से टेलीफोन पर बात कर 8 घंटे तक युद्ध को रुकवा दिया और 22000 छात्रों को सकुशल अपने देश वापस लाएं।

इसलिए कहता हूं कि आगामी एक जून को कमल के फूल वाले बटन दबा कर आप लोग विजय कुमार दुबे को पिछली बार से ज्यादा मतों से विजई बनाए।जनसभा को संबोधित करने वालो में प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवम् राज्य सभा सांसद आर पी एन सिंह,प्रत्यासी सांसद विजय दुबे,पूर्व सांसद राजेश पांडे, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अतुल सिंह,राजेश्वर सिंह,विधायक विनय गोंड,मनीष जायसवाल,पूर्व विधायक मदन गोविंद राव,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,पूर्व अध्यक्ष जगदम्बा सिंह,पूर्व विधायक शंभु चौधरी,पूर्व चेयरमैन अजय गोविन्दराव रहे।

Related Articles

Back to top button