होली के बाद जल संस्थान काटेगा 100 उपभोक्ताओं के कनेक्शन…

जालौन। बिल, नोटिस, आरसी भेजने के बाद भी 100 से अधिक बकायेदार अपना पानी की बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इससे विभाग की स्थिति भी गड़बड़ हो रही है। इसको लेकर विभाग अब इन पर बड़ी कार्रवाई करने वाला है। 100 बड़े बकायेदार हैं। उनकी सूची बना ली गई है।

जलसंस्थान का करीब 70 हजार उपभोक्ताओं पर लगभग 10 करोड़ रुपये बकाया है। बकाये की रकम 16 करोड़ थी। तीन महीने के अभियान में काफी वसूली हो गई। साल भर में विभाग ने पांच करोड़ से अधिक की वसूली कर ली है। लेकिन लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंचे हैं। इसके चलते लगातार झांसी डिवीजन से बकाया वसूली के लिए कहा जा रहा है।

इसे लेकर विभाग अब उन बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करने जा रहा है। जिन पर बीस हजार रुपये से अधिक का बकाया है। 100 उपभोक्ताओं के कनेक्शन त्योहार के बाद जल संस्थान काटेगा। इनको पहले ही नोटिस और आरसी जारी हो चुकी हैं। अधिशासी अभियंता विकास चौहान ने बताया कि राजस्व वसूली के अंतिम महीने में सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी लोग जागरूकता नहीं दिखा रहे हैं। इस लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई होने करने जा रहे हैं।

शुक्रवार को जिले भर में वसूली के लिए अभियान चलाया गया। इसमें 13 अवैध कनेक्शन काटे गए। इसके साथ ही पांच लाख की वसूली भी सभी निकायों से की गई।

Related Articles

Back to top button