अधिवक्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

पीलीभीत। दो दिवसीय राष्ट्रीय सदस्यता महा अभियान के तहत जिला प्रवासी के रूप में आये पूर्व जिला प्रभारी पूरन लाल लोधी ने जिला बार एसोसिएशन और जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ मिलकर सैकड़ों अधिवक्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए सबका साथ,सबका विकास,सबका सम्मान को साकार करते हुए सैकड़ो अधिवक्ताओं ने मिस्ड कॉल कर अपनी सदस्यता ग्रहण की, माननीय प्रधानमंत्री जिन्होंने इस सदस्यता अभियान का पहला सदस्य माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बनाया इस अभियान का शुभारंभ किया था।

जिसके निमित आज लगभग भारतीय जनता पार्टी के दो करोड़ से भी अधिक सदस्य बन चुके हैं।आज हम सब भारतीय जनता पार्टी के केंद्र एवं प्रदेश सरकार जिस प्रकार देश प्रदेश को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है निश्चित रूप से देश की जनता में इस राष्ट्रीय महा सदस्यता अभियान से जुड़ने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।सदस्यता ग्रहण करने के बाद सोशल मीडिया पर अपना कार्ड बनाकर अपने फेसबुक,व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम एवं एक्स से शेयर करने का कार्य कर रहे हैं।जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि आज पीलीभीत में जिस प्रकार सभी सम्मानित जन प्रतिनिधि,जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी सहित संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से पीलीभीत जिले को जो लक्ष्य रखा है।उसको समय से पूर्व करने का कार्य चल रहा है।अभी तक पीलीभीत में लगभग 50 हजार सदस्य बनाने का कार्य किया है।इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम में जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा, शशिकांत,जिला महामंत्री आनन्द मिश्रा,जीएल वर्मा,अशोक पाठक,अखिलेश शर्मा,विधाराम वर्मा,देवदत वर्मा,सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख गोकुल प्रसाद मौर्य,तुलाराम लोधी, रेखा सिंह परिहार,विपिन त्यागी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Back to top button