सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे सामुहिक विवाह योजना,कन्या सुमंगला योजना,वृध्दा पेंशन, विधवा पेंशन आदि

ज़ैदपुर बाराबंकी। मिशन शक्ति फेज़ 5 के अंतर्गत स्थानीय कस्बा के मोहल्ला राईस कटरा में स्थित एक मदरसे में बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के बाद बालिकाओं व महिलाओं ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से काफी जागरूकता आती है। सरकार की यह अच्छी पहल है।

बुधवार को ज़ैदपुर कस्बे के एक मदरसे में कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक राजेश गुप्ता,हेडकांस्टेबल जयनारायण यादव,कांस्टेबल पंकज सिंह राठौर,महिला आरक्षी प्रिया सिंह,श्रुति दीक्षित ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज 5 नारी सुरक्षा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता के तहत बालक बालिकाओ व महिलाओ को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा व साइबर क्राइम संबंधी अपराध, बाल विवाह,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा,गुड टच,बैड टच के बारे में अवगत कराया। और महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 112,पुलिस आपातकालीन सेवा,1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन ,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 1930 साइबर अपराद, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे सामुहिक विवाह योजना,कन्या सुमंगला योजना,वृध्दा पेंशन,विधवा पेंशन आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। जिसको सुनकर बालिकाओं व महिलाओं ने पुलिस के साथ सरकार भी तारीफ की है।

Related Articles

Back to top button