कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य को किया सम्मानित

हमीरपुर : आगरा में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय मजदूर संघ के 36वें त्रिवार्षिक प्रदेश अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया। जिनके स्वागत के लिए गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रचारक धनंजय ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग के पदाधिकारी राजेश शुक्ला, शारदादीन, राजन द्विवेदी, हेमंत बाजपेई, विजय प्रताप, निर्भय, रजनीश, विनम्र, प्रियंक अग्रवाल, सत्येंद्र, विनय चंदेल, शिवशरण सिंह, अत्री शर्मा, सूरजभान, महेश, मूलचन्द्र, वंशगोपाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button