जन आशीर्वाद यात्रा में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बलिया। सलेमपुर लोक सभा से तीसरी बार बीजेपी से उम्मीदवार बनाए गए सांसद रविन्द्र कुशवाहा का जन आशीर्वाद यात्रा काफिला शुक्रवार को सिन्दरपुर से निकलकर क्षेत्र के काजीपुर, खरीद, निपनिया, बहदुरा, असना, पिलुई, चान्दुपाकड़ होते हुए मनियर बस स्टैन्ड पहुँचा।

इस दौरान जगह-जगह पर उपस्थित कार्यकर्ताओ ने बांसडीह विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में फुलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

सांसद ने देवी-देवताओं के साथ साथ जनता का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद काफिला बांसडीह, सहतवार, रेवती के लिए रवाना हो गया। जन आशीर्वाद यात्रा में स्वागत करने वालों में युवा नेता गोपाल, राजेश सिंह, योगेन्द्र सिंह,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल सोनी, प्रधान अशोक पाठक, विजय प्रकाश गुप्ता, शितांशु गुप्ता, शषिभुषण सोनी, अमरेन्दर सिंह, सतीश सिह, चुली बाबा, राजकुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button