बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

बलिया। बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गड़वार पुलिस ने गुरुवार की सुबह झिंगुरी चट्टी से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया। वहीं अपहृता को सकुशल बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम अंजय चौहान है। आरोपी अंजय चौहान सरवारकरघट्टी का रहने वाला है।
आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपहृता के साथ झिंगुरी चट्टी के पास खड़े हैं। तभी पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृता को बरामद कर ली। आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर​ दिया गया।

Related Articles

Back to top button