हैंडपंप में अवैध रूप से समरसेबल डालने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

करेंट लगने से बुजुर्ग महिला हुई थी घायल, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा कर्ज कर सुरु हुई कार्यवाही

निष्पक्ष प्रतिदिन/मलिहाबाद, लखनऊ।

विकासखंड माल क्षेत्र के मुंडियारा मजरे मुरव्वनखेड़ा में सरकारी हैंड पंप में अवैध रूप से समरसेबल डालने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में नल पर पानी भरने गई बुजुर्ग महिला करेंट की चपेट में आ गई थी। घायल महिला को भर्ती कराने के बाद पीड़िता के पति ने थाना रहीमाबाद पर प्रार्थना पत्र आरोपी के विरुद्ध दिया था। जिस पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को आरोपी को पकड़ कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

पीड़ित मूलचंद ने बताया कि उनके पड़ोसी फुरकान ने जबरन सार्वजनिक सरकारी हैंडपंप में समरसेबल डेढ़ वर्ष पूर्व डाल लिया था। कई लोगों के करेंट लगने के बाद पड़ोसी इसका विरोध कर हटाने के लिए कह रहे थे लेकिन समरसेबल सरकारी हैंड पंप से नहीं निकला। शुक्रवार सवेरे उनकी पत्नी फूलमती 55 वर्ष हैंडपंप पर जैसे ही पानी भरने गई उन्होंने हत्था पकड़ा तो वह उसी में चिपक गई। करेंट लगता देख भतीजे संतोष मौर्य, बेटा सचिन मौर्य दौड़ा और डंडे से उनको बिजली के करेंट से छुड़ाया। करेंट की चपेट में आकर वह अचेत होकर वहीं गिर गई। इसके बाद उन्हें रहीमाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ता देख डॉक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। इस दौरान मूलचंद ने थाना रहीमाबाद पर जाकर आरोपी फुरकान पुत्र रहमत अली के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर रहीमाबाद थाना अध्यक्ष अनुभव सिंह ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करवा लिया। शनिवार को आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button