एसडीएम के निरीक्षण में भूमि संरक्षण केंद्र के 14 कर्मी मिले अनुपस्थित

हमीरपुर : राठ कस्बे के भूमि संरक्षण केंद्र में एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। चार कर्मचारी कार्य करते पाए गए। एसडीएम के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में खलबली मच गई। वहीं अनुपस्थित सभी कर्मचारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
शुक्रवार की सुबह एसडीएम ने बारा खंभा के पास भूमि संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कनिष्ठ सहायक अनिल कुमार, प्रधान सहायक चंद्रप्रकाश, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजकुमार, जयपाल केंद्र में कार्य करते पाए गए। जबकि 14 कर्मचारी बिना बताए अनुपस्थित थे। एसडीएम ने बताया कि किसानों की अधिक समस्या आने पर भूमि संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें 18 कर्मचारी कार्यरत हैं। 14 कर्मचारी मौके पर नहीं मिले हैं। बताया कि इसकी सूचना विभाग के संबंधित अधिकारी को दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button