श्यामलाल पाल बने सपा के प्रदेश अध्यक्ष सपाइयों में खुशी की लहर।

अमेठी। समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल प्रयागराज के प्रतापपुर इलाके के रहने वाले हैं। पेशे शिक्षक श्यामलाल पिछले साल अवकाश प्राप्त किया है। इन्होंने जिस कॉलेज से इंटर तक की शिक्षा ग्रहण की उसी कॉलेज के प्रधानाचार्य बने। इसके बाद इलाहाबाद विवि और संपूर्णानंद विवि से भी पढाई की है जानकारी के अनुसार उन्होंने वर्ष 1996 में व वर्ष 2007 में विधानसभा प्रतापपुर से अपना दल के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था वर्ष 2007 में ही इलाहाबाद जिले के तत्कालीन सपा जिला अध्यक्ष कमल सिंह यादव के प्रयास से उन्हें सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और सदस्यता ग्रहण करने के बाद आज तक समाजवादी पार्टी में सेवा देते रहे। 2007 नेताजी के आशीर्वाद से तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद सौंपा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को धार देने के इरादे से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर श्याम लाल पाल की ताजपोशी कर दिया है।राज नीतिक हलके में श्याम लाल पाल की ताजपोशी के दूरगामी परिणाम देखें जा रहें हैं। ।सपा मुखियाअखिलेश यादव द्वारा यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब लोकसभा का महासंग्राम परवान पर है। पाल जी की ताजपोशी के मायने राजनीतिक हलके में कुछ भी लगाये जा रहें हों किन्तु इतना जरूर कहा जा सकता है कि 2024 के इस चुनाव में गठबंधन प्रत्याशियो को बेहतर लाभ होता देखा जा रहा है ।इस बदलाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओ में नि वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष रवि पाल सरोज अमर जीत यादव ,सोनू राजकरण यादव अंसारी विधानसभा अध्यक्ष जगदीश पुर राम फेर यादव, कुलदीप शुक्ला ,रामधीरज यादव, भवानी प्रसाद मिश्र, भवानी प्रसाद पाल, भवानी प्रसाद राम सिंह यादव आदि कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया के प्रति आभार प्रकट करते हुए खुशी का इजहार किया है।

Related Articles

Back to top button