रविवार सुबह सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के निकट हुआ दर्दनाक हादसा

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर पैदल जा रही तीन लड़कियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक लड़की की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो लड़कियां मौत से जंग लड़ रही हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला बदायूं गांव शाहपुर के सद्दाम ने दर्ज कराई एफआइआर में बताया कि वह वर्तमान में गांव बरौला में रहते हैं। 10 मार्च को भांजी सुमाइल उर्फ खुशी व हिना अपनी सहेली खुशबू के साथ महागुन में काम करने के लिए गई थीं।

आरोपित वाहन लेकर फरार

सुबह करीब 8.30 बजे तीनों सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचीं तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए तीनों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर मारने के बाद लड़कियों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय आरोपित वाहन लेकर भाग गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल लड़कियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें सफदरजंग रेफर कर दिया। उपचार के दाैरान शिकायतकर्ता की भांजी समाइला की मौत हो गई। अन्य दोनों लड़कियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button