डबल मर्डर से इलाके में सनसनी, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर…

बदायूं। हत्यारोपित साजिद बहाने से विनोद के घर में घुसा था। जैसे ही उनके स्वजन घरेलू कार्य में व्यस्त हुए, उसने दूसरी मंजिल पर खेल रहे दोनों बालकों की हत्या कर दी। इसके बाद वह भागकर नीचे आया।

विनोद की मां मुन्नी देवी ने देखा कि उसके कपड़े और चेहरे पर खून लगा था। उन्हें देखकर वह चीखने लगा। धमकाते हुए कहने लगा कि मैंने दोनों लड़कों को मार दिया है। वह रोते हुए छत की ओर भागीं इतने में साजिद फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

पुलिस के पहुंचते ही युवकों ने कर दिया बवाल
पुलिस अफसरों के अनुसार, हत्याकांड की सूचना पर पुलिस पहुंची। अचानक कुछ युवकों ने बवाल शुरू कर दिया। यह देखकर कई थानों की फोर्स, पीएसी आदि लगाई गई। दूसरी ओर, एक अन्य टीम आरोपित साजिद की तलाश में दौड़ पड़ी।

सूचना मिली कि वह शेखूपुर के जंगल के पास है। घेराबंदी कर उसे पकड़कर जीप में बैठाया। अचानक वह कूदकर भगाने लगा। पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े। उसी दौरान साजिद ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।

मुहल्ले में चर्चा, तंत्र-मंत्र के कारण कर दी बालकों की हत्या
मुहल्ले के लोगों ने बताया कि साजिद के दो नवजात बच्चों की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। अब फिर से उसकी पत्नी का प्रसव होना है। चर्चा रही कि तीसरा बच्चा जीवित बना रहे इसलिए साजिद ने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया। उसी के अंतर्गत विनोद की बेटों की हत्या कर दी। उसके मुंह पर लोथड़े लगे होने से खून पीने का अंदेशा भी जताया गया। पुलिस इस जानकारी से इन्कार कर रही है।

Related Articles

Back to top button