रहीमाबाद में मंडल अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

रहीमाबाद से मंडल अध्यक्ष बनाए गए नेकपाल यादव का हिंदू जागरण मंच कार्यालय पर हिंदू जागरण मंच के संतोष सिंह जिला सह संयोजक सहित भारी तादात में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

शुक्रवार को भाजपा से रहीमाबाद से मंडल अध्यक्ष बनाए गए नेकपाल यादव निवासी कल्यानपुर गहदो का रहीमाबाद में माल गहदो मार्ग पर स्तिथ हिंदू जागरण मंच के कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। नेकपाल यादव को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी पर हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक संतोष कुमार सिंह (तिलन) सहित भाजपा के जिला एवं रहीमाबाद मंडल के कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर भव्य रूप से उनका जोरदार स्वागत किया। वही समर्थ ठाकुर तिलन को भाजपा से शक्ति संयोजक बनाया गया है। इस मौके पर सुरजीत सिंह जिला कार्यकारणी सदस्य भाजपा, मुन्ना यादव, गुलजारी लाल, शैलेंद्र सिंह, सरोज गुप्ता, रामविलास रावत, कमलेश कुमार, रामनारायण लोधी, हरिओम, राज, अमित कनौजिया, अनिल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button