अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में के ए कॉलेज कासगंज चैंपियन-भारत शर्मा एवं सोनी यादव ने जीते 3-3 पदक

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ इस संबद्ध अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में के ए कॉलेज कासगंज पुरुष एवं महिला टीम में टीम चैंपियनशिप जीती।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ द्वारा छह एवं सात दिसंबर को देवी अहिल्याबाई स्टेडियम अलीगढ़ पर आयोजित की गई। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से 32 संबद्ध महाविद्यालयों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के कुलसचिव महेश कुमार ने किया। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि खेल प्रतियोगिता आयोजित होने से विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, बौद्धिक, भावनात्मक के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विकास भी होता है। उन्होंने के ए कॉलेज कासगंज का उदाहण देते हुए कहा कि इस महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हमारे विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने ने महाविद्यालय की छात्रा मीनू धनगर एवं अर्चना शर्मा का उदाहरण देते हुए कहा कि इन दोनों छात्राओं ने मलेशिया में एशियन चैंपियनशिप में खेल कर भारत की टीम को वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कराया है, इस पर विश्वविद्यालय के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य, एवं भारतवर्ष सभी को गर्व है।
प्रतियोगिता में डॉ सत्यदेव पचौरी ऑब्जर्वर, डॉ स्वतेंद्र सिंह एवं डॉ मंजू सिंह चयनकर्ता डॉ राकेश कुमार आयोजन सचिव के रूप में विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त किए गए थे।
निर्णायकों की भूमिका डॉ प्रवीण सिंह जादौन, डॉ रीता गुप्ता, डॉ दीपिका चौधरी, हर्ष कुमार, डॉ मानसिंह रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ दुर्वेश द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता से चयनित टीम राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी उसके तत्वाधान में आयोजन होने जा रहे नॉर्थ ईस्ट जोन किट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में भाग लेगी।
प्रतियोगिता के अंत में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ शाहनवाज खान ने सभी निर्णायकों, टीम मैनेजर, एवं खिलाड़ियों का हार्दिक अभिनंदन किया।

के ए कॉलेज कासगंज के खिलाड़ियों का प्रतियोगिता में परिणाम इस प्रकार रहा:
पुरुष वर्ग:
100 मीटर दौड़:
बृजेश कांस्य- पदक
200 मीटर दौड़:
आनंद कुमार- कांस्य पदक
400 मीटर दौड़:
आनंद कुमार- रजत पदक
10000 मीटर दौड़:
दिनेश कुमार- स्वर्णपदक
रंजीत कुमार- रजत पदक
21 किलोमीटर दौड़:
रंजीत कुमार- स्वर्ण पदक
दिनेश कुमार- रजक पदक
लंबी कूद:
शिवम कुमार- रजक पदक

गोला फेंक:
भारत शर्मा- रजत पदक
चक्का फेंक:
भारत शर्मा- रजत पदक

तारगोला फेंक:
भारत शर्मा- रजत पदक

महिला वर्ग:
100 मीटर दौड़:
अर्चना शर्मा- रजत पदक
200 मीटर दौड़:
अर्चना शर्मा- रजत पदक
सोनी यादव -कांस्य पदक

800 मीटर दौड़:
सोनी यादव- रजत पदक

5000 मीटर दौड़:
रानी बेटी- स्वर्ण पदक

10000 मीटर दौड़:
शशि कुमारी- स्वर्ण पदक
चंद्रप्रभा- रजत पदक

21 किलोमीटर दौड़:
चंद्रप्रभा- स्वर्णपदक

20 किलोमीटर पैदल वॉक

ऊंची कूद:
सुधा कुमारी- रजत पदक
भाला फेंक:
करिश्मा- कांस्य पदक
तारगोला फेंक:
करिश्मा कांस्य- पदक

हेप्टाथलन:
सोनी यादव- स्वर्ण पदक

डॉ प्रवीण कुमार सिंह जादौन
विभागाध्यक्ष,
शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग
के ए ग कॉलेज कासगंज

Related Articles

Back to top button