कीर्ति ज्वेलर्स के द्वारा वरिष्ठजनों का सम्मान कर असहायों को बाटा गया कम्बल

  • मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर किया दान-पुण्य

शुक्लागंज,उन्नाव। मकर संक्रांति पर गंगातटो पर श्रद्धालुओं ने गंगा मे स्नान कर परिवार की सुख समृद्धि की माँ गंगा से कामना की। गंगा स्नान के बाद लोगों ने हवन पूजन कर दान पुण्य किया। वहीं कीर्ति ज्वेलर्स के द्वारा वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए असहाय लोगों को कम्बल व शाल वितरित किया गया।
सोमवार को नगर स्थित आनंद घाट, पक्का घाट, कच्चा घाट, व जाजमऊ स्थित चन्दन घाट पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान करते हुए दिखाई दिए। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर सत्यनारायण भगवान की कथा सुन असहाय लोगों को दान-पुण्य किया।

नेहरु नगर स्थित कीर्ति ज्वेलर्स के संचालक राजेश बाजपेई की बेटी कीर्ति बाजपेई के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह नगर के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। जिसके बाद असहाय व निराश्रित लोगों को कम्बल व शाल वितरित किया। इस दौरान खिचड़ी भोज के साथ चाय का वितरण भी किया गया। वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए कीर्ति ने बताया कि दादी स्व.राजमनी बाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर हर वर्ष वरिष्ठजनों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन पिता राजेश बाजपेई द्वारा कराया जाता है । जिसके चलते आज भी नगर के वरिष्ठजनों का सम्मान किया और सभी के आशीर्वाद से असहाय व निराश्रित लोगों को कम्बल व शाल वितरित किया।

कीर्ति ने बताया कि वरिष्ठजन ही सही मायने मे सच्चे मार्ग दर्शक का कार्य करते हैं। हम सभी को बुजुर्ग व वरिष्ठों की कही गई बातों को हमेशा सुनना व मानना चाहिए। वहीं कड़ाके की पड़ रहीं शीतलहर व ठण्ड को देखते हुए कीर्ति लगातार असहाय व निराश्रित लोगों की मदद कर इंसानियत की सेवा मे अहम योगदान निभा रहीं हैं। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता केडी त्रिवेदी, वीरेंद्र शुक्ला, आशीष द्विवेदी, उमालाल,अरविन्द पाण्डेय, सुनील दीक्षित, डॉ रामेश्वरम वर्मा, ब्रजेन्द्र दीक्षित, कृपा शंकर बाजपेई,शिवकांत मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button