![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2023/12/up-road-accident-69.jpg)
हमीरपुर : सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पत्योरा मार्ग पर जानवर चरा कर घर वापस जा रहे किशोर को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी के आरक्षी ने उसे बाइक से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए।
गांव निवासी राजेंद्र निषाद का पुत्र अंकित (14) अपने जानवरों को चराने के लिए खेत ले गया था। शाम करीब 5:30 बजे जब वह खेतों से जानवर लेकर वापस आ रहा था। तभी अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर चौकी के दीवान अंजनी कुमार निजी साधन से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।