क्रांतिकारी श्यामजी कृष्ण की मनाई गई पुण्यतिथि, रखे विचार

हमीरपुर : सुमेरपुर कस्बे में वर्णिता संस्था ने श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि मनाई। संस्था के अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये बताया कि।वह सच्चे अर्थों में भारत मां के एक समर्पित संघर्षी सपूत थे। उनका जन्म चार अक्टूबर 1857 को गुजरात के मांडवी शहर के पास वलायल गांव में करसन भानुशाली व गोमतीबाई के घर हुआ था। 1905 में वर्मा लन्दन में इंडियन होमरूल सोसायटी एवं इंडिया हाउस की स्थापना की। वहां अध्ययन के लिए पहुंचे भारतीय युवाओं को देशभक्ति की शिक्षा प्रदान की।इन्होंने अन्य देशों से भी भारतीय आजादी के लिए काम किया। आखिर में स्विटजरलैंड के जिनेवा से काम किया। यहीं पर इस महान देशभक्त का 30 मार्च 1930 को निधन हो गया। कार्यक्रम मे अवधेश कुमार गुप्ता एड.,अशोक अवस्थी, कल्लू चौरसिया, प्रेम, सागर, सिद्धा, संतोष, आशुतोष, विकास प्रजापति, होरीलाल, दस्सी, रिचा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button