आज का राशिफल, 31 मार्च 2024

मेष
पुण्य कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी सोच समझ से काम जल्दी-जल्दी पूरे होंगे, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान को कोई मौसमी बीमारी हो सकती है, जिस कारण वह परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके लिए किसी सरकारी योजना में धन लगाने के लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ
आप अपने साथ-साथ औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिस कारण आपके काफी काम लटक सकते हैं। आपको अपने आसपास में रह रहे वाद विवाद में पडने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता हैं। कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। किसी विशेष व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा।

मिथुन
आप छोटे बच्चों के साथ बैठकर उनके मन में चल रही कुछ समस्याओं को जानने की कोशिश करेंगे। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है,तो वह कानूनी हो सकता है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते काम में रोड़ा अटका सकते हैं।

कर्क
आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा। आप अपने मित्र के कहने में आकर कोई निवेश कर सकते हैं। यदि आप किसी सरकारी योजना में धन लगाएंगे, तो वह भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगी।

सिंह
विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें जीत भी अवश्य मिलेगी। आपको सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने रहन-सहन के स्तर में बदलाव लाएं, जिसे देखकर लोगों को हैरानी होगी।

कन्या
छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानना होगा, तभी आप उनसे दूरी बना सकेंगे। आप किसी व्यक्ति के झगड़े व झंझट में पड़ने से बचें।

तुला
आप किसी नए काम के सिलसिले में जा सकते हैं। आप किसी व्यक्ति से मांग कर वाहन ना चलाएं। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी माताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

वृश्चिक
आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आपको यदि कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं लंबे समय से घेरे हुए थी तो वह दूर हो सकती हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को अपनी किसी समस्या को लेकर बातचीत नहीं करनी है।

धनु
कार्य क्षेत्र में आपको प्रमोशन मिल सकता है, जिस कारण आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। जो जातक नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मकर
आप अपनी बुद्बिमत्ता से उन्हें आसानी से मात्त दे पाएंगे। जीवनसाथी से चल रहे किसी वाद विवाद को लेकर आपका मन अशांत रहेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है,जिसके लिए आप योजना में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

कुंभ
व्यापार कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, जिस कारण उनकी योजनाओं पर विराम लग सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी और कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है।

मीन
आपके सभी सोचे समझे काम पूरे होंगे और राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में भी इजाफा होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

Related Articles

Back to top button