इब्राहिमाबाद का दुराचारी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

कोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो माह पहले युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया। उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता द्वारा 27 जनवरी को कोठी पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र बताया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र सीताराम अपने बहनोई सतरिख थाना क्षेत्र के डल्लूखेड़ा गांव निवासी सर्वेश के साथ मिलकर अगवा कर लिया। उसकी खोज करने पर वह उसके घर पहुंचा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज का जांच शुरू की। किशोरी को खोज कर न्यायालय में पेश किया। उसके द्वारा दिए गए बयान के बाद इब्राहिमाबाद निवासी युवक सुरेंद्र यादव के विरुद्ध पुलिस ने अपहरण कर दुराचार समेत पक्षों एक्ट लगाया है। गुरुवार उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Related Articles

Back to top button