बच्चन परिवार के घर हुआ होलिका दहन, नव्या नंदा ने शेयर की तस्वीरें…

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन का परिवार बॉलीवुड में ग्रैंड होली सेलिब्रेट करने के लिए जाना जाता है। साल 2024 में भी बच्चन फैमिली ने खास तैयारी की है। बीते दिन पूर्णिमा पर अमिताभ बच्चन के घर होलिका दहन किया गया। जहां उनका पूरा परिवार मौजूद रहा।

अमिताभ बच्चन के घर हुई होलिका दहन की पूजा की कुछ झलकियां नव्या नंदा ने शेयर की है। इनमें मामा अभिषेक बच्चन के साथ उनकी क्लोज बॉन्डिंग देखने को मिली।

रंगों से भरी नव्या की होली
होलिका दहन पर नव्या नंदा सफेद रंग का सलवार कमीज पहने नजर आईं। पहली फोटो उन्होंने अपनी जलती हुई होलिका के साथ शेयर की। दूसरी फोटो में अभिषेक बच्चन होलिका के पास बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर नव्या ने होली के रंगों से भरी एक थाली की पोस्ट की है।

Related Articles

Back to top button