जयन्त चौधरी ने खेला बड़ा दाव…

बागपत। लाेकसभा चुनाव के बीच अब रालोद में तब हलचल तेज हो गई जब जयन्त चौधरी के निर्देश पर डा. सुभाष गुर्जर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किए। अब रालोद में दो जिलाध्यक्ष होंगे जिनमें एक स्थायी तो दूसरे कार्यवाहक। दोनों गुर्जर हैं।

ऐसा पहली बार है कि जब दो जिलाध्यक्ष एक साथ काम करेंर्गे। लोगों में सवाल है कि यह रालोद की गुर्जरों को लुभाने की कवायद है या मामला कुछ और है…।

रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने नोरोजपुर गुर्जर निवासी जिला पंचायत सदस्य डा. सुभाष गुर्जर कोपार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किए। रविवार को जैसे ही उनकी नियुक्ति का पत्र जारी कर रालोद ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित किया वैसे ही न केवल रालोद बल्कि दूसरे दलों तथा आमजन मेंहलचल तेज हो गई तथा हर कोई यह जानने को आतुर हो गए कि जिलाध्यक्ष रामपाल धामा हटाए गए याअपने पद पर बने रहेंगे?

स्थिति स्पष्ट करने को रालोद कार्यकर्ताओं बल्कि दूसरे दलों के कई लोगों के साथ आम जन ने रालोद जिलाध्यक्ष व नव नियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष को फोन करते रहे। दो अप्रैल को जयन्त चौधरी की ढिकौली में जनसभा से पहले कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के पीछे का कारण जानने के लिए दिलचस्पी और बढ़ गई।

लोगों की समझ में नहीं आया कि एक गुर्जर पहले से जिलाध्यक्ष नियुक्त हैं तो दूसरे गुर्जर को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त करने के गुर्जरों को साधना की मंशा है या मामला कुछ और है…।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रामपाल धामा जिलाध्यक्ष पद पर कार्य करते रहेंगे। डा. सुभाष गुर्जर को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष इसलिए नियुक्ति किए गए कि काफी बड़ा क्षेत्र है। दो अध्यक्ष होने से चुनाव में बेहतर ढंग से काम होगा।

राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं सुभाष
रालोद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बने डा. सुभाष गुर्जर राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं। पांच साल पहले सपा से रालोद में आए थे। वर्ष 2002 में मेरठ महानगर निगम में पार्षद रहे। वर्ष 2016 से 2021 तक वे बागपत ब्लाक के प्रमुख रहे। वर्ष 2021 में बागपत में जिला पंचायत सदस्य चुने गए।

वे तब सुर्खियों में आए जब जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा का दबाव पड़ने के बाद बयान दिया कि चाहे मेरा एनकाउंटर हो जाए लेकिन रालोद का साथ छोड़कर किसी दूसरे के पक्ष में वोट नहीं देंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी उसे पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ निर्वहन कर रालोद प्रत्याशीडा. राजकुमार सांगवान को चुनाव रिकार्ड मतों से जीत दिलाने का काम करेंगे।

हैरान रह गए धामा
रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा से बात की तो उन्होंने हैरानगी भरे अंदाज में कहा कि उन्हें कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जानकारी नहीं। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 के बाद उनकी जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति है।

Related Articles

Back to top button