कानपुर सागर हाईवे पर लगा भीषण जाम, रातभर परेशान रहे लोग

हमीरपुर : एक बार फिर से कानपुर सागर हाईवे पर जाम लगने के कारण लोगों को रातभर हाईवे पर काटना पड़ा। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।
गुरुवार की रात कानपुर में वाहनों की निकासी पर रोक लगा दी गई। जिसके कारण कानपुर जाने वाले वाहन के चक्के थम गए। वहीं रूट डायवर्ट करने के बाद जब तक वाहनों का निकाला गया। तब तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी और कई वाहन चालक जाम में ही ट्रक खड़े करके सो गए। जिसके कारण रातभर पेट्रोलिंग टीमें व यातायात की टीम परेशान रही। लेकिन जाम नही खुल सका। वहीं शुक्रवार की सुबह पतारा के पास हुए हादसे के बाद जाम लग गया और एक बार फिर से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। यह जाम करीब दस बजे खुल पाया। वहीं दोपहर में कुछेछा के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई और लोगों को जाम का शिकार होना पड़ा। यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर में वाहनों की निकासी न होने के कारण जाम की समस्या हो रही है। जिसके कारण दिक्कतें हो रही हैं। फिलहाल हाईवे पर अब वाहनों का आवागमन पूरी तरह से संचालित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button