कौशल गुप्ता अध्यक्ष तारिक रजा बने महामंत्री

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल के निर्देश और युवा जिलाध्यक्ष शैली शर्मा की अनुशंसा पर अमरिया तहसील अध्यक्ष कौशल गुप्ता एवं महामंत्री तारिक़ रज़ा द्वारा ग्राम निसरा व बारात बोझ की कार्यकारिणी गठन हेतु अध्यक्ष के रूप में प्रख्यात किराना व्यापारी पंडित जी के सुपुत्र संजय पांडेय एवं महामंत्री पद हेतु चावल व हार्डवेयर सेनेटरी युवा व्यापारी सलीम अंसारी को मनोनीत किया गया है। दोनों नव मनोनीत पदाधिकारी गण को बहुत बहुत शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपनी पूरी कार्यकारिणी की घोषणा एक सप्ताह में करने हेतु कहा गया है। दोनों नव मनोनीत पदाधिकारी गण ने दायित्व दिये जाने पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए पूर्ण निष्ठा एवं कर्मठता के साथ संगठन का कार्य करने एवं व्यापारी हितों के प्रति सर्वदा समर्पित रहने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की है। इनके मनोनयन पर प्रदेश युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल अग्रवाल,मुख्य इकाई जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी, प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल, जिला संरक्षक प्रकाशवीर सिंह, जिला चेयरमैन अनिल महेंद्रू, जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष तुषार अग्रवाल,प्रेम गोयल,देवेंद्र सिंह, अखिलेश गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष संजय पाण्डेय,महिला व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष सपना यादव,महिला जिलाध्यक्ष कंचन सक्सेना,महिला जिला महामंत्री शोभिनी सिंह,युवा जिलाध्यक्ष शैली शर्मा,युवा महामंत्री राजन श्रीवास्तव,लघु उद्योग जिलाध्यक्ष नन्द किशोर कश्यप,युवा जिला कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल,अमरिया तहसील अध्यक्ष कौशल गुप्ता, तहसील महामंत्री तारिक़ रज़ा, बीसलपुर तहसील संयोजक अमित अग्रवाल,सह संयोजक नदीम अंसारी,पीलीभीत तहसील संयोजक तनवीर हुसैन,कलीनगर तहसील संयोजक मलकीत सिंह,जिला आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी गुलशन स्वर्णकार, जिला संगठन मंत्री अनुज खंडेलवाल,अमरिया अध्यक्ष असगर अली,महामंत्री मदन लाल गुप्ता,कोषाध्यक्ष इमरान कादरी,युवा अध्यक्ष हिंमांशु गुप्ता,पीलीभीत नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक,मझोला अध्यक्ष अजय गोयल,महामंत्री सलीम इदरीसी,कोषाध्यक्ष रमन भाटिया समेत समस्त व्यापार मंडल परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है दोनों नए पदाधिकारी व्यापारियों के हितों का संरक्षण करने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button