छात्रों सहित शुभचिंतकों ने शिक्षक को दी जन्मदिन पर बधाई

बाराबंकी। बेसिक शिक्षा में अलख जगाने का कार्य कर रहे शिक्षक भानु प्रताप सिंह के जन्मदिन पर शुभचिंतकों व मित्रों ने बधाई दी। विकास खण्ड सूरतगंज के प्राथमिक विद्यालय बबुरी क्योंटिला में कार्यरत शिक्षक भानु प्रताप सिंह का जन्मदिन होने पर उनके शुभचिंतकों व मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम एवं व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाई दी। विद्यालय पहुँचते ही नन्हे मुन्हे बच्चों को जैसे ही पता चला कि आज उनके गुरु जी का जन्मदिन है तो बच्चों ने भी गुरु जी को जन्मदिन की बधाई देकर ईश्वर से लम्बी उम्र की कामना की। गुरुवार की शाम शुभचिंतक राम सरन मौर्या, अलीम, उमेश यादव सहित तमाम लोगों ने कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक भानु प्रताप सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए स्वस्थ व दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की।

Related Articles

Back to top button