एमएलसी पहुंचे मूल्यांकन केंद्र, शिक्षकों की समस्याएं सुन उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन…

उरई। जिले के चार केंद्रों में चल रहे यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बुधवार को 36645 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन कार्य के दौरान शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी भी मूल्यांकन केंद्र पहुंचे। उन्होंने शिक्षक साथी की हत्या से आक्रोशित शिक्षकों को समझाया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सरकार से उचित कार्रवाई कराएंगे। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं भी सुनी।

जीआईसी में इंटरमीडिएट के चल रहे मूल्यांकन में बुधवार को आवंटित 128433 उत्तर पुस्तिकाओं में 14540 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं गई। अब तक 44509 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं जा चुकी है। इसी तरह सनातन धर्म इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। यहां पर आवंटित 50678 उत्तर पुस्तिकाएं में आज 7506 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

अब तक यहां पर 28112 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं गई। गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं में 4832 उत्तर पुस्तिकाएं जांंची गई। अब यह यहां 17211 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। बीएमटी इंटर कॉलेज आटा में आवंटित 65535 में बुधवार को 9767 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं गई। यहां अब तक 36181 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।

Related Articles

Back to top button