दिनेशपुर के चंड़ीपुर गांव में पुलिस की ओर से पकड़ी गई अफीम की खेती।

रुद्रपुर/दिनेशपुर। जिले में गुपचुप तरीके से अफीम की खेती की जा रही है। केलाखेड़ा के बाद पुलिस ने दिनेशपुर में हो रही अफीम की खेती पकड़ी है और हरे पौधे, फल जब्त कर लिए हैं।

शुक्रवार शाम दिनेशपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चंडीपुर में स्फैक्स कंपनी के पीछे अफीम की खेती की जा रही है। टीम ने स्फैक्स कंपनी की दीवार से लगते हुए एक खेत में करीब 507 वर्ग फीट भूमि में अफीम की खेती पकड़ी।

पुलिस को जांच में पता चला कि यह खेत प्यारे सिंह का है। इस खेत पर उसका पुत्र परमजीत सिंह उर्फ पम्मा खेती कर रहा है। पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में खेत से अफीम के हरे पौधे फूल व फल सहित (डोडा पोस्त) 76.8 किलोग्राम जब्त किया है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि अभियुक्त परमजीत के खिलाफ धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button