निपुण अभियान में भागेदारी निभाने वाले 301 प्रधानाध्यापक किए गए सम्मानित

हमीरपुर : मुख्यालय स्थित महिला डिग्री कालेज में निपुण उत्तर प्रदेश अभियान के तहत जिले के 301 निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति , राठ विधायक मनीषा अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, डायट प्राचार्य महेश गुप्ता ने द्वीप प्रज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों ने प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस मौके पर सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति ने कहा कि शिशु वाटिका तैयार करने में मातृशक्ति की महती भूमिका होती है। वहीं शिक्षक बच्चों का भविष्य निर्माता और भाग्य विधाता होता है। विधायक राठ मनीषा अनुरागी ने कहा कि शैक्षिक सुधार समाज सृजनात्मक की ओर ले जाता है और यह एक कठिन कार्य है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, चेयरमैन कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला बेसिक क्षिक्षा अधिकारी आलोक सिंह ने कहा हम प्रदेश में निपुण अभियान मे तृतीय पायदान पर है और हम प्रयासरत रहे ताकि प्रथम पायदान को छू सके। इस मौके पर अतिथियों ने सभी निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नगर शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार निगम ने कार्यक्रम की आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डा.जीके द्विवेदी व आभार रावेंद्र सिंह व्यायाम शिक्षक ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी एआरपी, एसआरपी समेत शिक्षक देवेंद्र सिंह, कालका शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, नेहा गुप्ता, मंजीता, गरिमा, संगीता गुप्ता, नीलम साहू, अरूण भदौरिया, रमाकांत पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button