विग्रह मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा स्वामी हरिहरा नंदजी महाराज के हाथों संपन्न

बलिया। बैरिया तहसील क्षेत्र के डोमन राय के टोला स्थित प्राचीन शिव मंदिर के दरबार के विग्रह मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को स्वामी हरिहरा नंदजी महाराज के हाथों संपन्न हुआ। इसके पहले सोमवार को सती घाट भूसौला पर ग्रामीणों के द्वारा जल यात्रा निकाल कर जल भरा गया था। मंगलवार के दिन चौबीस घंटे के लिए भगवन्नाम संकीर्तन किया गया। जिसकी पूर्णाहुति बुधवार के दिन किया गया। मंगलवार के दिन ही शिव दरबार के खंडित भगवान विष्णु और मां पार्वती की खंडित मूर्ति की जगह नए मूर्तियों को आचार्य पवन तिवारी के नेतृत्व में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक पूजन कर अन्नाधिवास,जलाधिवास आदि कार्यक्रम किया गया। बुधवार के दिन मूर्तियों को पंचायत मूर्ति भ्रमण आदि सभी वैदिक धर्म के अनुसार किया गया। उसके बाद महान संत हरिहरा नंदजी महाराज के हाथों मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। यजमान के रूप में सियाराम सिंह, सतेंद्र यादव रहे। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्वामी हरिहरा नंदजी स्वामी ने कहा कि कलियुग में भगवन्नाम संकीर्तन से मनुष्य का कल्याण हो जाता है। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर दिन भगवन्नाम संकीर्तन करना चाहिए। इससे लोक और परलोक दोनों बनता है। वही कार्यक्रम में मुरली छपरा के ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, श्यामू उपाध्याय, संतोष सोनी, बबलू सिंह सहित गांव के सैकड़ों पुरुष, महिला व बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button