मनोहर लाल ही होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया है। मनोहर लाल एक बजे दोबारा शपथ लेंगे। अब राज्य में भाजपा के साथ जननायक जनता पार्टी से गठबंधन नहीं रहेगा।

निवर्तमान शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने साफ कर दिया है कि मनोहर लाल ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। मनोहर लाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन की सरकार का इस्तीफा सिर्फ जजपा से गठबंधन खत्म करने के लिए दिया गया है।

भाजपा ने विधायक दल की बैठक चंडीगढ़ में बुलाई है। बैठक में मनोहर लाल केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में दोबारा भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। अभी यह देखना है कि मनोहर लाल अकेले शपथ लेंगे या फिर रणजीत सिंह चौटाला सहित दो उपमुख्यमंत्री के रूप में एक और विधायक शपथ लेंगे।

Related Articles

Back to top button