सुमेरपुर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी का हुआ जोरदार स्वागत

हमीरपुर : गुरुवार की देरशाम कस्बा सुमेरपुर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
पिछले दस वर्षों से लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को भाजपा ने तीसरी बार मैदान में उतारा है। प्रत्याशी बनने के बाद गुरुवार को देर शाम कस्बे में पधारे कस्बे सांसद का भाजपाइयों ने बस स्टैंड में फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद सभी का आभार जताया। इस दौरान सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति, जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, ब्लॉक प्रमुख जयनारायन सिंह यादव, चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे, मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह, देवेंद्र पालीवाल, नवल शुक्ला, दिगपाल चंदेल, महेंद्र सिंह, रोहित शिवहरे, संतराम गुप्ता, पुष्पराज सोनी, शिवेंद्र सिंह, मीना यादव, नीतू द्विवेदी, सुनीता शिवहरे, चुनमुन सिंह, शरद चंदेल, शशिकांत शुक्ला, सियाचरण शर्मा, मोहित साहू, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा इंगोहटा में भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button