![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-06-at-19.53.02-780x470.jpeg)
रेउसा -सीतापुर। बुधवार को नारी शक्ति वंदन समारोह ब्लाक रेउसा परिसर में बहनों के साथ देश के पीएम मोदी जी का संबोधन सेवता विधायक ज्ञान तिवारी और बीडीओ विवेक मणि त्रिपाठी ने सैकड़ों महिलाओं व ब्लॉक के कर्मचारियों के साथ सुना। वहीं विधायक ने नारी वंदन के सम्बंधित महिलाओं को जानकारियां दी। इस मौके पर सचिव महेन्द्र रावत, जगदेव प्रसाद, ब्रजेश वर्मा, राज कुमार वर्मा, नरेन्द्र यादव सहित ब्लॉक स्तर के सभी कर्मचारी व प्रधानगण मौजूद रहे।।