सांसद राजेश वर्मा को पुनः भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाइयों ने जताई खुशी

रामकोट-सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीतापुर सांसद राजेश वर्मा को एक बार फिर सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करने से भाजपाइयों में खुशी का माहौल है। शनिवार शाम को प्रत्याशी घोषित किए जाने से कार्यकर्ता, पदाधिकारियों व उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामकोट उमेश गुप्ता के कार्यालय पर रात आठ बजे इकट्ठा हुए। जहां उन्होंने सांसद राजेश वर्मा को प्रत्याशी बनाए पर आतिशबाजी छोड़कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सभी ने एक जुट होकर उनके लिए चुनाव में सहयोग किए जाने की घोषणा की। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामकोट उमेश गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अभी से चुनाव में जुट जाएं। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामकोट उमेश गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष कय्यूम सिद्दीकी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश यादव, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button