वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया। बांसडीह की पुलिस ने लम्बे समय से फरार एक वांछित को शनिवार की दोपहर उसके घर पूरा गांव से गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वांछित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायलय के लिए चालान कर दिया गया। पुलिस की माने तो थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि थाने में दर्ज मुकदमें का वांछित अभियुक्त उसके गांव में देखा गया है जो अपने घर पर आया हुआ है। जानकारी होते ही पुलिस ने अपनी टीम के साथ वांछित के घर पूरा गांव पहुंची। जहां से अभियुक्त शिवकुमार सिंह पुत्र स्व0 इन्द्रदेव सिंह निवासी पूरा थाना बांसडीह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वांछित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायलय के लिए चालान कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button