जिले की महिला शिक्षकों के चुनाव में अलका गौतम जिला अध्यक्ष व प्रीति सिंह सेंगर महामंत्री चुनी गई।

बाराबंकी। लखनऊ रोड़ पर स्थित एक रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में संगठन की प्रदेश मंत्री साधना सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी शहनाज परवीन और जनपद की वरिष्ठ शिक्षिका लीलावती की उपस्थित में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। संगोष्ठी में सभी के द्वारा सर्वसम्मति के साथ अलका गौतम कंपोजिट विद्यालय बड़ेल ब्लॉक बंकी को जिला अध्यक्ष व प्रीति सिंह सेंगर इंचार्ज प्राथमिक विद्यालय मलौली ब्लॉक हरख को महामंत्री चुना है। नजमुस सहर उस्मानी को कोषाध्यक्ष व सीमा सावलानी को संयुक्त मंत्री, रंजना सहाय को मीडिया प्रभारी के रूप में चयनित किया गया।रिचा सिंह,उर्मिला वर्मा,श्वेता गुप्ता,सुमन गौतम,कोरी चंदा, बुशरा खानम,उत्तीमा पटेल ,प्रियंका सिंह जनपद कार्यकारिणी में सम्मिलित हुई।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य द्वारा सभी को नव चयनित पदाधिकारियो को बधाई दी गई। मंच का संचालन प्रतिमा त्रिपाठी द्वारा किया गया। शिल्पी वर्मा,नीलम लता,शबाना परवीन,संगीता देवी समेत सैकड़ो महिला शिक्षक उपस्थिति रही|

Related Articles

Back to top button