मकान पर गिरा विशाल का पेड़ दो महिला जख्मी

बिना सुरक्षा के ठेकेदार द्वारा काटा जा रहा था विशालकाय पेड़

बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित जलालपुर में एक मकान पर गुरुवार को विशाल का पेड़ गिर गया जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आसपास के लोगों एवं परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना में ठेकेदार व काटने वालों की लापरवाही साफ नजर पड़ रही है।
बता दें कि मालीपुर से लेकर कम चौराहे तक चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसमें पढ़ने वाले विद्युत पोल पेन आदि हटाए जा रहे हैं इसी क्रम में जलालपुर में एक विशालकाय पेड़ काटा जा रहा था जो ठेकेदारों और उनके मातहतो की घोर लापरवाही के कारण सड़क किनारे एक मकान पर जा गिरा। जिसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी पूनम राय 38 पत्नी सत्येंद्र तथा बबीता राय 38 पत्नी दिनेश राय गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बगैर किसी सुरक्षा व्यवस्था के पेड़ काटा जा रहा था। जिसके कारण यह घटना घटित हो गई। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button