स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

पीलीभीत। पूरनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महिला समन्वय विभाग की ओर से भविष्य के भारत में तरुणियों का योगदान विषय पर तरुणी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों की सैकड़ों छात्राओं एवं नगर की लड़कियों ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता के लिए चर्चा की।
सांई श्रद्धा वैंकट हाल में आयोजित सम्मेलन में महिला स्वास्थ्य पर बोलते हुए महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुनीता सिंह ने अनेक बालिकाओं की जिज्ञासा का समाधान किया।
समाजिक कार्यकर्ता संगीता सिंघल,पर्यावरण गतिविधि की जिला सन्योजिका सूर्यबाला शर्मा, अंशिका पांडे ,डॉक्टर ज्योति श्रीवास्तव आदि अन्य वक्ताओं ने अनेक विषयों पर विचार रखे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने आपने विचार रखे।कार्यक्रम संयोजिका संजीता सिंह ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बालिकाओं को ऐतिहासिक और पौराणिक जानकारियां दीं।निवेदिता ,प्रिंसी ग्रुप के नृत्य को बहुत सराहा गया कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता का विशेष योगदान रहा। मुख्य अतिथि के रूप में जिलापंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर उपस्थित रहीं। अध्यक्षता मोनिका गुप्ता ने की। संचालन अंशु वर्मा ने किया। राष्ट्र सेविका समिति की शिवांगी सक्सेना ,आशा, मनीषा ,आरती पासवान,दृष्टि ,सुजाता ,आस्था,अनुष्का ,अविका आदि अनेक कार्यकर्ता बहनों ने सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न किया। भाजपा महिला मोर्चा की गीता मिश्रा और प्रियंका मिश्रा आदि अनेक बहनों की उपस्थिति रही।पालक अधिकारी के रूप में विभाग संघ चालक ओम प्रकाश उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button