छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित करने पर तनाव

पणजी। गोवा के मडगांव शहर के पास एक गांव में कुछ लोगों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित करने के बाद तनाव पैदा हो गया। मूर्ति स्थापना के बाद एक अन्य समूह ने आपत्ति जताई, जिसके कारण शांति बनाए रखने के लिए वहां पुलिस बल तैनात किया गया। 

बता दें कि आज मराठा सम्राट की 394वीं जयंती है और इसे मनाने के लिए राज्य भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

दो समूहों में हुआ विवाद

एक अधिकारी ने कहा कि रविवार को साओ जोस डी एरियाल गांव में शिवाजी की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसके कारण दो समूहों के बीच मौखिक विवाद हुआ। पुलिस अधीक्षक सुनीता सावंत ने कहा, “स्थिति नियंत्रण में है और गांव में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।”

Related Articles

Back to top button