यूपीपीआरपीबी जल्द जारी कर सकता है सिटी स्लिप और प्रवेश पत्र

नई दिल्ली। यूपी पुलिस में 60 हजार से अधिक पदों पर सिपाही भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जल्द ही एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज हो सकती है। संभावना है कि परीक्षा शहर सूचना पर्ची आगामी कुछ दिनों में यानी कि 10 फरवरी, 2024 तक जारी कर दी जाए। हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस संबंध में कोई घोषणा तो नहीं की है कि लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि एडमिट कार्ड से पहले परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए बोर्ड एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज कर सकता है। चूंकि UPPRPB ने इस बारे में कोई एलान नहीं किया तो कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सटीक अपडेट की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर नजर बनाएं रखें।

60244 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 60244 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी, 2024 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। दो दिनों तक आयोजित इस परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

परीक्षा में होगी निगेटिव मार्किंग
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हाल ही में परीक्षा से जुड़ा एक और लेटेस्ट नोटिफिकेशन जारी किय है। इसके मुताबिक, परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। गलत आंसर देने पर 0.5 अंक काट लिए जाएंगे। लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। एग्जाम में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा, परीक्षा के लिए जल्द ही प्रवेश पत्र भी रिलीज किए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button