बारिश में भरा गया 67 श्रमिको का मस्टररोल

मनरेगा श्रमिक घोटाला ग्राम पंचायत भीभरी खैराबाद

सीतापुर। विकास खंड खैराबाद की ग्राम पंचायत भीभरी में मनरेगा कार्यों में मनमाने तरीके से कार्य कराया जा रहा है, ग्राम विकास सचिव,प्रधान,रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक को मिलीभगत से चलते सरकार की नरेगा योजना को पलीता लगाया जा रहा है। यह सब काम जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को नाक नीचे हो रहा है फिर भी जिम्मेदार ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है। जिम्मेदारी ने शासन के शासनादेश के शायद मानने से इंकार सा कर दिया है।
जिसके परिणामस्वरूप विकास खंड खैराबाद की ग्राम पंचायत भिभरी में मंझाना नदी पुल से बन्नी तक गोन नदी की ड्रेन सफाई कार्य में सात मास्टररोल को एन एम एम एस एप्प पर अपलोड कर दिया गया। अपलोड किए गए मास्टर रोलो में 67 श्रमिको की हाजिरी भी लगाई है। जिसमे 55 पुरुष श्रमिक व 12 महिला श्रमिको को उपस्थित दिखाया गया है, वही एप्प पर अपलोड फोटो में एक भी महिला श्रमिक नही दिख रही है। सभी अपलोड फोटो में 10 से 12 श्रमिक ही कार्य करते हुए दिखाई दे रहे है जिनकी फोटो को बार बार दिशा व स्थान बदल कर लिया गया है। स्थानीय सूत्रों की माने तो रविवार को बारिश के कारण कल कोई भी कार्य नहीं कराया है वही पूर्व में भी हुए कार्यों में कम श्रमिको से ही कार्य कराया गया है।

Related Articles

Back to top button