भारत-इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच- भारत की दूसरी पारी 255 रन पर सिमटी, इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए महज इतने रन…

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है।

भारत की पहली पारी 396 रन पर समाप्त हुई। यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 209 रन की पारी खेली, जो उनके टेस्ट करियर की सबसे बेहतरीन पारी है। इंग्लैंड की पूरी टीम 253 रन पर पवेलियन लौट गई।

तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। टीम ने रोहित और यशस्वी का विकेट जल्द गंवा दिया। भारत ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 399 का लक्ष्य दिया।

हार्टली ने शानदार 4 विकेट लिए। इसके अलावा रेहान अहम ने 3 विकेट लिए। एंडरसन ने 2 और शोएब बशीर ने 1 विकेट अपने नाम किया। 399 रन की पीछा करने उथरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने 50 रन पर पहला विकेट गंवाया। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 1 विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 332 रन की जरूरत है।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रिहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार।

जॉनी बेयरस्टो लौटे पवेलियन
इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा। बुमराह ने बेयरस्टो का विकेट लेकर इंग्लैंड का छठा विकेट चटकाया। बेयरस्टो 26 रन पर पवेलियन लौट गए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 194 पर 6 विकेट है।

टीम को जीत के लिए 205 रन की जरूरत है।

क्रॉली लौटे पवेलियन
क्रॉली को कुलदीप ने पवेलियन भेज दिया है। डीरएस रिव्यू के बाद भारत ने इंग्लैंड का पांचवां विकेट चटकाया। जैक क्रॉली 73 रन पर पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड का स्कोर 194 पर 5 विकेट है।

जो रूट लैट पवेलियन
जो रूट को अश्विन ने पवेलियन भेजा किया। रूट 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। क्रॉली 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इंग्लैंड का स्कोर 156 पर 4 विकेट है। जीत के लिए इंग्लैंड 243 रन दूर है।

ओली पोप लौटे पवेलियन
अश्विन ने ओली पोप को आउट किया। अश्विन की गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार कैच लपका और पोप पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिर गया है। इंग्लैंड का स्कोर 132 पर 3 विकेट है।

टीम को जीत के लिए 267 रन की जरूरत है।

जीत से 274 रन दूर इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम जीत से 274 रन दूर है। टीम के लिए जैक क्रॉली ने दमदार अर्धशतक जड़ा है। क्रॉली 51 और ओली पोप 18 रन पर खेल रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 125 पर 2 विकेट है।

अक्षर पटेल ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता
अक्षर पटेल ने रेहान अहमद का विकेट अपने नाम किया है। रेहान अहमद 23 रन पर पवेलियन लौट। इंग्लैंड का स्कोर 99 पर 2 हो गया है। अब क्रॉली के साथ ओली पोप आए हैं।

इंग्लैंड को जीत के लिए 317 रन की जरूरत
इंग्लैंड को जीत के लिए 317 रन की जरूरत है। इंग्लैंड की ओर से रेहान अहमद और जैक क्रॉली पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। रेहान ने अक्षर पटेल को लगातार दो चौके है।

इंग्लैंड का स्कोर 82 रन पर 1 विकेट है।

क्रॉली और रेहान ने किया पारी का आगाद
जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पारी का आगाज किया है। क्रॉली 29 रन और रेहान 9 रन पर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 332 रन की 1 विकेट है।

Related Articles

Back to top button